दो दिवसीय ओपन महिला प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज

feature-top

 

महासमुंद : ग्राम गोंगल में दो दिवसीय ओपन महिला प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने किया।

शनिवार से ग्राम गोंगल में दो दिवसीय ओपन महिला प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता जिपं उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल ने की। विशेष अतिथि के रूप में सरपंच रूपलाल पटेल, मोहित ध्रुव, खिलावन साहू, राधेश्याम ध्रुव, हेमन्त डड़सेना, घांसु दीवान, आलोक नायक, कमलेश चंद्राकर, विवेक पटेल, माणिक साहू, तोषण कन्नौजे, लंकेश्वर साहू, डागा राम साहू, सोनू राज, पवन ध्रुव, गोपी पटेल, संतोष पटेल, रामलाल पटेल, महेंद्र मिरी, गुलशन पटेल, मुकेश पटेल, राजा कोसा, गुलशन पटेल आदि मौजूद थे।

अपने संबोधन में संसदीय सचिव चंद्राकर ने महिला खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि यह बड़े गौरव की बात है कि यहाँ महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं भी पुरुषों से कम नहीं है और हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। संसदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है। ताकि छिपी प्रतिभाएं सामने आ सकें। सरपंच रूपलाल पटेल ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम को जिपं उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल व मोहित ध्रुव ने भी संबोधित किया।


feature-top