कल मंगल ग्रह के जजीरो क्रेटर में उतरेगा रोवर परसिवरेंस

feature-top

 नासा का मार्स रोवर परसिवरेंस करीब 40 लाख किमी की यात्रा करने के बाद अब मार्स पर उतरने के करीब है। गुरुवार 18 फरवरी 2021 को ये मार्स की सतह पर उतरेगा, जिसके लिए अमेरिकी स्‍पेस एजेंसी के वैज्ञानिक काफी उत्‍साहित हैं। इसकी रोवर की सही लैंडिंग ही ये तय करेगी कि वहां पर आगे के शोध कैसे होंगे। आपको बता दें कि मंगल पर उतरने वाला नासा का ये पांचवां रोवर है। इस रोवर को अमेरिका के स्‍थानीय समयानुसार शाम 3:55 (3:55 p.m. EST (12:55 p.m. PST Feb. 18, 2021) बजे जेजीरो क्रेटर में उतरना है।

नासा के मुताबिक जेट प्रपल्‍शन लैब के वैज्ञानिक पर इस निगाह बनाए हुए हैं और फिलहाल सबकुछ ठीक है। हालांकि उन्‍होंने माना कि इसकी लैंडिंग जितना सोचा है उससे कहीं अध‍िक चैलेंजिंग होगी। नासा का कहना है कि ये उनका अब तक का सबसे महत्‍वाकांक्षी प्रोजेक्‍ट है। नासा हैडक्‍वार्टर के वैज्ञानिक थॉमस जुर्बुकेन के मुताबिक ये रोवर मंगल पर जीवन की खोज करेगा।


feature-top