देश में तेजी के साथ हो रहा कोरोना का टीकाकरण, 12 लाख से ज्यादा लोगों को दिया वैक्सीन का दूसरा डोज

feature-top

 देश में तेजी के साथ कोरोना का टीकाकरण किया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक कोरोना वैक्सीन की 1,17,00,000 से ज्यादा डोज दी जा चुकी हैं। इनमें से 1,04,00,000 पहली डोज दी गई हैं। 12,61,000 दूसरी डोज दी जा चुकी हैं। वहीं, कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब 1,50,000 से भी कम हो गई है। 

मंत्रालय ने बताया कि आज दोपहर 1 बजे तक कुल टीकाकरण 1,17,64,788 हो गया है। इनमें से 68 फीसद स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक और 62 फीसद स्वास्थ्य कर्मचारियों को दूसरी खुराक दी गई है। 41 फीसद से अधिक फ्रंटलाइन श्रमिकों को पहली खुराक दी गई है।


feature-top