27 फरवरी को होगी भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

feature-top

 रायपुर : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक 27 फरवरी को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर रायपुर में आहूत की गई है। इस बैठक में किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, स्थाई आमंत्रित सदस्य तथा जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री शामिल होंगे। प्रथम कार्यसमिति बैठक से पूर्व 26 फरवरी को शाम 6ः00 बजे प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में होगी जिसमें सभी पदाधिकारी भाग लेंगे। इस बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति बैठक के विषय एवं अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

 27 फरवरी को आयोजित कार्यसमिति बैठक प्रातः 10ः00 बजे से प्रारंभ होगी। बैठक में शामिल होने वाले सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों का पंजीयन होगा तत्पश्चात अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर बैठक प्रारंभ की जाएगी। इस बैठक में अलग-अलग विषयों पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडे, राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व कृषि मंत्री व वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल, किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा सहित वरिष्ठ नेतागण मार्गदर्शन देंगे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे। उपरोक्त जानकारी भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अजय साहू ने दिया है ।


feature-top