- Home
- टॉप न्यूज़
- अवैध परिवहन करते हुए एक लाख रूपये की सागौन लकड़ी जप्त की गई वन विभाग द्वारा
अवैध परिवहन करते हुए एक लाख रूपये की सागौन लकड़ी जप्त की गई वन विभाग द्वारा
बिलासपुर : वनमण्डलाधिकारी बिलासपुर के मार्गदर्शन में बीती रात लगभग 10 बजे बेलगहना परिक्षेत्र के करहीकछार के पास घेराबंदी कर एक वाहन वेगन आर सीजी 10 बीसी 3889 को सागौन चिरान का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। जप्त लकड़ी की कीमत एक लाख रूपये आंकी गई है।
घेराबंदी के दौरान आरोपी वाहन छोड़कर भाग रहे थे उसमें से एक आरोपी को पकड़ लिया गया परंतु उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा। आज के इस कार्यवाही में परमेश्वर पटेल पिता स्व. अमरनाथ पटेल उम्र 30 वर्ष साकिन करहीकछार थाना कोटा को सागौन चिराग 27 नग के साथ पकड़ा गया। उनके विरूद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33 छ.ग. काष्ठ चिरान अधिनियम 1984 एवं छ.ग. वनोपज अधिनियम 1969 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्यवाही में विजय कुमार साहू, परिक्षेत्र अधिकारी बेलगहना मो. शमीम, परिक्षेत्र सहायक बेलगहना पंकज साहू, परिसर रक्षक बेलगहना मूलेश जोशी, वनरक्षक अजय श्रीवास, शक्ति यादव एवं अन्य स्टॉफ शामिल थे।
डीएफओ बिलासपुर वनमण्डल कुमार निशांत ने बताया कि राज्य के वनमंत्री द्वारा वनों की सुरक्षा के संबंध में कड़े निर्देश दिये गए हैं। इसके मद्देनजर वनों की सुरक्षा के लिए सतत् कारगर उपाय एवं रात्रि गश्त किया जा रहा है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
