एक बार फिर बिगड़ी अमिताभ बच्चन की तबीयत, बताई सर्जरी की जरूरत

feature-top

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए बुरी खबर है। एक बार फिर से बिग बी की तबीयत बिगड़ गई है। इस बात की जानकारी अभिनेता ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने ब्लॉग और ट्विटर पर पोस्ट लिखकर अपनी तबीयत के बारे में जानकारी दी है। अमिताभ बच्चन ने बताया है कि उन्हें सर्जरी की जरूरत है।

अमिताभ बच्चन ने शनिवार को अपने ब्लॉग में एक लाइन लिखकर यह जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है, 'मेडिकल कंडीशन...सर्जरी...कुछ नहीं लिख सकता।' अमिताभ बच्चन का यह ब्लॉग अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं अपने ट्वीट में भी अमिताभ बच्चन ने तबीयत के बारे में इशारा किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'कुछ जरूरत से ज्यादा बढ़ गया है। कुछ काटने पर सुधरने वाला है। जीवन काल का कल है ये , कल ही पता चलेगा कैसे रहे वे।'


feature-top