असम चुनाव: कांग्रेस ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 50% आरक्षण का किया वादा

feature-top

चुनावों से पहले, कांग्रेस ने असम में सरकार की नौकरियों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का वादा किया.

कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि अगर 'महाजोत' या महागठबंधन को असम में सत्ता में लाने के लिए वोट मिलते है, तो वह सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करेगी।

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन महिलाओं और युवाओं के उत्थान पर अधिक ध्यान केंद्रित करेगा।


feature-top