तृृृृणमूल कांग्रेस में शामिल यशवंत सिन्हा ने कहा- बंगाल में TMC-BJP के बीच है भयानक संघर्ष

feature-top
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों में हलचल जारी है। इस क्रम में पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिंह ने तृणमूल कांग्रेस से हाथ मिला लिया। उन्होंने भाजपा पर हमला किया और दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस बहुत बड़े बहुमत के साथ सत्ता में वापस आएगी। उन्होंने कहा, 'मैं बहुत अफसोस के साथ कह रहा हूं कि चुनाव आयोग अब स्वतंत्र संस्था नहीं रही है। तोड़-मरोड़ कर चुनाव (8 चरणों में मतदान) कराने का फैसला मोदी-शाह के नियंत्रण में लिया गया है और भाजपा को फायदा पहुंचाने के​ ​ख्याल से लिया गया है।' उन्होंने बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच भयानक संघर्ष की बात कही और कहा, 'भाजपा का आज देश में एक ही मकसद है, हर चुनाव को येन-केन-प्रकारेण जीतना। इसलिए ममता जी को अपंग करने के लिए नंदीग्राम में आक्रमण किया।'
feature-top