बीते 24 घंटों में नए मामलों का आंकड़ा 29 हजार के करीब, 13 दिसंबर के बाद सर्वाधिक केस

feature-top

नई दिल्ली : भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 28,903 नए मामले सामने आए और 188 संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं बीते 24 घंटों में स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 17,741 है। इसके साथ ही अब तक देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,14,38,734 हो गई और मरने वालों का आंकड़ा 1,59,044 पर पहुंच गया। यह आंकड़ा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार सुबह जारी किया है। इसके अनुसार देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 2,34,406 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,10,45,284 है। मंत्रालय के अनुसार, 16 जनवरी से देश में शुरू हुई वैक्सीनेशन प्रक्रिया के तहत अब तक कुल 3,50,64,536 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई जा चुकी है।


feature-top