असम विधानसभा चुनाव: तीन विशेष पर्यवेक्षकों की हुई नियुक्ति, जानें उनके नाम

feature-top

 

गुवाहाटी : चुनाव आयोग ने असम में विधानसभा चुनावों के लिए तीन विशेष केंद्रीय पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया है। गुरुवार को यह जानकारी CEO कार्यालय की ओर से जारी बयान में दी गई। रिटायर्ड IAS अधिकारी सुदर्शन श्रीनिवासन को विशेष पर्यवेक्षक के तौर पर नियुक्त किया गया। जबकि पूर्व IPS अधिकारी अशोक कुमार को स्पेशल पुलिस पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई। 

पूर्व IRS अधिकारी नीना निगम राज्य में विधानसभा चुनावों के लिए स्पेशल व्यय पर्यवेक्षक के तौर पर नियुक्त की गई हैं। चुनावी पैनल द्वारा 90 जनरल, 31 पुलिस और 53 व्यय पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया गया। असम की 126 विधानसभा सीटों पर 27 मार्च से 6 अप्रैल के बीच चुनाव आयोजित होंगे। इसके नतीजे 2 मई को आएंगे। 


feature-top