देश में अब तक लग चुकी वैक्सीन की 3.64 करोड़ से अधिक खुराकें : स्वास्थ्य मंत्रालय

feature-top

नई दिल्ली : देश में कोविड-19 वैक्सीन की शुरुआत 16 जनवरी से हुई और बुधवार शाम 7 बजे तक कुल 3.64 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई।

मंत्रालय के अनुसार, अब तक कुल कोविड-19 वैक्सीन की 3,64,67,744 खुराक दी जा चुकी है। इसमें 75,47,958 हेल्थकेयर वर्करों (HCWs) को वैक्सीन की पहली खुराक मिली है वहीं 4608397 HCWs को दूसरी खुराक दी गई। साथ ही 76,63,647 फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन की पहली खुराक और 17,86,812 FLWs को दूसरी खुराक भी मिल चुकी है।


feature-top