देश में फिर बढ़ा कोरोना का कहर, 24 घंटे में 47262 नए मामले; 275 की गई जान

feature-top

 नई दिल्ली : देश में कोरोना वायरस का कहर एक बार फिर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। ठीक होने वाले मरीजों की तुलना में नए मामलों की संख्या अधिक हो गई है। इसकी वजह से मरीजों के उबरने की दर कम होकर 95 फीसद पर आ गई है। बीते एक दिन में दौरान कोरोना के 47 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। वहीं, देश में अबतक कुल 5 करोड़ 8 लाख से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 47,262 नए मामले मिले हैं, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1 करोड़ 17 लाख 34 हजार 58 हो गई है। इस दौरान 275 लोगों की जान भी गई है। कोरोना महामारी की वजह से देश में अबतक 1 लाख 60 हजार 441 लोगों की मौत हुई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 3,68,457 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,12,05,160 है।


feature-top