भारत बंद असर : होली से पहले भारत बंद ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, जानें आज कहां-कहां रोकी गई ट्रेनें

feature-top

 किसानों ने आज देश में भारत बंद किया है। किसानों का प्रमुख संगठन संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) केंद्र के 3 कृषि कानूनों का विरोध कर रहा है। जिसे लेकर शुक्रवार को 12 घंटे का राष्ट्रव्यापी भारत बंद किया गया है। भारत बंद के दौरान किसान रेल पटरियों, मॉल, बाजार और प्रमुख हाईवे बंद कर रहे हैं। कई राज्यों में किसान रेल मार्ग को बाधित कर रहे हैं। होली के त्योहार से ठीक पहले भारत बंद के दौरान रेल की रफ्तार रुक गई है जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

भारतीय रेलवे ने बताया, 'प्रदर्शनकारी पंजाब और हरियाणा के 31 स्थानों पर बैठे हैं, जो दिल्ली, अंबाला और फिरोजपुर डिवीजन में रेल आवाजाही को प्रभावित कर रहे हैं। 32 स्थानों पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित, 4 शताब्दी ट्रेनें रद हैं।

पंजाब, हरियाणा में रेल मार्ग बाधित

पंजाब और हरियाणा में रेल यातायात किसानों, कृषि मजदूरों, कमीशन एजेंटों, ट्रेड यूनियनों और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के विरोध के रूप में बुरी तरह प्रभावित हुआ और इसके साथ साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों(नेशनल हाइवे) पर भी चक्काजाम किया गया।

पंजाब के अमृतसर में प्रदर्शनकारियों ने भारत बंद' के दौरान विरोध में प्रदर्शन किया, जिसे संयुक्ता किसान मोर्चा ने बुलाया था। इस दौरान किसान रेल मार्ग पर बैठ गए। जिससे यहां रेल मार्ग बाधित हो गया।


feature-top