रायपुर नगर निगम के पार्षदों को कोरोना टीकाकरण, पहला टीका निगम सामान्य प्रशासन विभाग अध्यक्ष रितेश त्रिपाठी ने लगवाया

feature-top
रायपुर: नगर पालिक निगम रायपुर के जनप्रतिनिधि पार्षदगणों को आज से राजधानी के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय के कोविड 19 टीकाकरण केन्द्र में कोविड 19 टीका लगाया जाना प्रारम्भ कर दिया गया है | नगर निगम रायपुर के तात्यापारा वार्ड के पार्षद एवं निगम सामान्य प्रशासन एवं विधि विधायी कार्य विभाग के अध्यक्ष श्री रितेश त्रिपाठी ने सबसे पहले कोविड 19 का टीका लगवाया | उक्त केन्द्र में नगर निगम रायपुर के सभी जनप्रतिनिधि पार्षदगणों को कोविड 19 का टीका लगाया जायेगा | एमआईसी सदस्य रितेश त्रिपाठी ने कोविड 19 टीका लगवाने के बाद सभी राजधानीवासियों से कोविड 19 के संक्रमण एवं वायरस से सुरक्षा एवं बचाव की दृष्टि से कोविड 19 का टीका शीघ्र लगवाने का अनुरोध किया |
feature-top