बंगाल चुनाव: मतदान के बीच हिंसा की खबर, पश्चिमी मेदिनीपुर में भाजपा कार्यकर्ता के शव मिलने से सनसनी

feature-top
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 30 सीटों पर शनिवार मतदान जारी है। इस बीच कई जगहों से हिंसा की खबर सामने आ रही है। पश्चिम मेदिनीपुर के केशियारी के बेगमपुर इलाके में शनिवार सुबह एक भाजपा कार्यकर्ता का शव उसके घर के अहाते से बरामद हुआ है। भाजपा ने तृणमूल समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया है। दूसरी तरफ तृणमूल ने इस घटना में हाथ होने से इन्कार किया है। चुनाव आयोग ने इस घटना पर जिला प्रशासन से रिपोर्ट तलब की। वहीं सालबोनी में माकपा प्रत्याशी सुशांत घोष की गाड़ी पर हमला किया गया। मामले में चार लोगों गिरफ्तार हुए हैं। इसके अलावा पुरुलिया सदर में भाजपा कार्यकर्ताओं पर तृणमूल कार्यकर्ताओं को पीटने का आरोप लगा है। टीएमसी के पांच कार्यकर्ता घायल बताए जा रहे हैं। पुरुलिया व दक्षिण कांथी में भाजपा कर्मियों पर हमले की खबर है। इसमें दो भाजपा कर्मी जख्मी हुए हैं।
feature-top