feature-top
एक केंद्र शासित प्रदेश सहित पांच राज्यों के चुनाव के लिए चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। इन सबके बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की स्टार प्रचारक और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी अब सेल्फ आइसोलेशन में रहेंगी। दरअसल, उनके पति और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। आइसोलेशन में जाने के बाद प्रियंका गांधी ने अपनी चुनावी रैलियां रद्द कर दी हैं।
feature-top