कोराेना ब्रेकिंग : प्रदेश में आज 5800 से अधिक मामले दर्ज.. राजधानी में रिकॉर्ड तोड़ मामले.. 31 की मौत

feature-top

रायपुर : कोरोना के मामलों में बढ़त जारी है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में आज 5,818 नए मरीज़ों की पहचान हुई है। वहीं 1,172 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 3,23,201 व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 36,312 है। राजधानी रायपुर में आज भी सर्वाधिक संक्रमितों की पुष्टि हुई है। आज रायपुर में कुल 2,287 नए मामलों की पुष्टि हुई है। आज दर्ज 31 मौत में 11 मौत कोविड तथा 20 मौत को-मोर्बिडिटी श्रेणी की है।

 


feature-top
feature-top