- Home
- टॉप न्यूज़
- अब रिजर्वेशन के बिना भी कर सकेंगे यात्रा, कल से शुरु हो रही ये पैसेंजर ट्रेन
अब रिजर्वेशन के बिना भी कर सकेंगे यात्रा, कल से शुरु हो रही ये पैसेंजर ट्रेन
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। कोरोना महामारी के चलते पिछले साल मार्च में देश भर में ट्रेनों के पहिए थम गए थे। कुछ समय बाद इन्हें धीरे-धीरे शुरू किया गया लेकिन अभी तक सभी ट्रेनें पटरी पर नहीं लौटी हैं। देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ी संख्या में अनारक्षित ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 5 अप्रैल से चलने वाली अनारक्षित ट्रेन लोगों की राह आसान करने लगेंगी। उत्तर रेलवे ने कुल 71 अनारक्षित मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की सूची जारी की है।
रेल मंत्रालय ने भी ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। रेल मंत्रालय ने ट्वीट किया है कि रेलवे भारतीय रेल यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी करते हुए 5 अप्रैल से 71 अनारक्षित ट्रेन सेवाएं आरंभ करने जा रहा है। ये ट्रेनें यात्रियों के सुरक्षित और आरामदायक सफर को सुनिश्चित करेंगी।
भारतीय रेल यात्री सुविधाओं में बढोत्तरी करते हुए 5 अप्रैल से, 71 अनारक्षित ट्रेन सेवायें आरंभ करने जा रहा है।
यह ट्रेनें यात्रियों के सुरक्षित, और आरामदायक सफर को सुनिश्चित करेंगी।
किन शहरों के लिए चलेगी अनारक्षित ट्रेनें
रेलवे के मुताबिक, सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन, फिरोजपुर कैंट-लुधियाना, फजिल्का-लुधियाना, बठिंडा-लुधियाना, वाराणसी-प्रतापगढ़, सहारनपुर-नई दिल्ली, जाखल-दिल्ली जंक्शन, गाजियाबाद-पानीपत, शाहजहांपुर-सीतापुर, गाजियाबाद-मुरादाबाद समेत कई शहरों के लिए अनारक्षित ट्रेन चलेंगी।
जानें- पैसेंजर ट्रेनों का किराया
कोविड की वजह से अनारक्षित ट्रेनें स्पेशल ट्रेन के नाम से चलेंगी। इसलिए इन ट्रेनों का किराया पैसेंजर ट्रेनों जैसा सस्ता नहीं होगा बल्कि मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों जैसा होगा। उदाहरण के लिए लॉकडाउन से पहले सुल्तानपुर से वाराणसी तक पैसेंजर ट्रेन का किराया 35 रुपये था। अब यात्रियों को पैसेंजर ट्रेन की सवारी करने पर 25 रुपये अधिक खर्च करने होंगे। यानी अब 60 रुपये देने होंगे। इसी तरह अन्य ट्रेनों पर भी किराया लागू होगा।
अनारक्षित ट्रेनों के लिए टिकट कहां मिलेगा
अनारक्षित ट्रेनों में सफर करने के लिए आप स्टेशन पर टिकट बुकिंग काउंटर से टिकट ले सकते हैं। इसके अलावा, टिकट बुकिंग काउंटरों पर भीड़ रोकने और कोरोनो वायरस महामारी के इस समय शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करने के लिए भी व्यवस्था की जा रही है। भारतीय रेलवे द्वारा यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने की सुविधा शुरू की जा रही है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस बारे में ट्वीट करते हुए बताया कि मोबाइल ऐप से टिकट बुकिंग करने पर यात्रियों का समय बचेगा।
अनारक्षित ट्रेन में सफर के दौरान बरते ये सावधानियां
रेलवे ने स्पष्ट किया कि इन ट्रेनों में यात्रा करने वाले लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। ट्रेनों में सवार होने से पहले सभी यात्रियों के मास्क और तापमान की जांच की जाएगी। यदि किसी यात्री में कोरोना के कोई लक्षण नजर आते हैं तो तुरंत उसका टेस्ट करवाया जाएगा।
यहां देखें पैसेंजर ट्रेनों की पूरी सूची
ट्रेन नंबर – 04523 – सहारनपुर से नांगलडैम– 5 अप्रैल 2021
ट्रेन नंबर – 04263 – वाराणसी से सुल्तानपुर – 5 अप्रैल 2021
ट्रेन नंबर – 04264 सुल्तानपुर से वाराणसी – 5 अप्रैल 2021
ट्रेन नंबर – 04267 वाराणसी से प्रतापगढ़ – 5 अप्रैल 2021
ट्रेन नंबर – 04268 प्रतापगढ़ से वाराणसी – 5 अप्रैल 2021
ट्रेन नंबर – 04641- जालंधर सिटी से पठानकोट– 5 अप्रैल 2021
ट्रेन नंबर – 04626 फिरोजपुर से लुधियाना – 5 अप्रैल 2021
ट्रेन नंबर – 04625 लुधियाना से फिरोजपुर – 5 अप्रैल 2021
ट्रेन नंबर – 04627 फिरो़जपुर से फजिल्का – 5 अप्रैल 2021
ट्रेन नंबर – 04629 लुधियाना से लोहिन खास – 5 अप्रैल 2021
ट्रेन नंबर – 04630 लोहिन खास से लुधियाना – 5 अप्रैल 2021
ट्रेन नंबर – 04632 फजिल्का से भटिंडा– 5 अप्रैल 2021
ट्रेन नंबर – 04644 फजिल्का से फिरोजपुर – 5 अप्रैल 2021
ट्रेन नंबर – 04647 पठानकोट से बैजनाथ पपरोला – 5 अप्रैल 2021
ट्रेन नंबर – 04648 बैजनाथ पपरोला से पठानकोट– 5 अप्रैल 2021
ट्रेन नंबर – 04657 भटिंडा से फिरोजपुर – 5 अप्रैल 2021
ट्रेन नंबर – 04659 अमृतसर से पठानकोट 5 अप्रैल 2021
ट्रेन नंबर – 04461 दिल्ली से रोहतक – 5 अप्रैल 2021
ट्रेन नंबर – 04462 रोहतक से दिल्ली – 5 अप्रैल 2021
ट्रेन नंबर – 04456 रोहतक से दिल्ली – 5 अप्रैल 2021
ट्रेन नंबर – 04455 न्यू दिल्ली से गाजियाबाद– 5 अप्रैल 2021
ट्रेन नंबर – 04470 दिल्ली से रेवाडी – 5 अप्रैल 2021
ट्रेन नंबर – 04430 सहारनपुर-शामली-दिल्ली – 5 अप्रैल 2021
ट्रेन नंबर – 04429 दिल्ली-शामली-सहारनपुर – 5 अप्रैल 2021
ट्रेन नंबर – 04452 कुरुक्षेत्र से दिल्ली – 5 अप्रैल 2021
ट्रेन नंबर – 04451 दिल्ली से पानीपत – 5 अप्रैल 2021
ट्रेन नंबर – 04453 नई दिल्ली से रोहतक – 5 अप्रैल 2021
ट्रेन नंबर – 04454 रोहतक से नई दिल्ली – 5 अप्रैल 2021
ट्रेन नंबर – 04450 पानीपत से नई दिल्ली – 5 अप्रैल 2021
ट्रेन नंबर – 04449 नई दिल्ली से कुरुक्षेत्र – 5 अप्रैल 2021
ट्रेन नंबर – 04437 पलवल से शकुरबस्ती – 5 अप्रैल 2021
ट्रेन नंबर – 04457 रोहतक से दिल्ली– 5 अप्रैल 2021
ट्रेन नंबर – 04447 गाजियाबाद से नई दिल्ली– 5 अप्रैल 2021
ट्रेन नंबर – 04438 नई दिल्ली से पलवल – 5 अप्रैल 2021
ट्रेन नंबर – 04439 पलवल से गाजियाबाद – 5 अप्रैल 2021
ट्रेन नंबर – 04435 रेवाड़ी से मेरठ कैंट – 5 अप्रैल 2021
ट्रेन नंबर – 04436 मेरठ कैंट से रेवाड़ी – 5 अप्रैल 2021
ट्रेन नंबर – 04441 गाजियाबाद से नई दिल्ली – 5 अप्रैल 2021
ट्रेन नंबर – 04446 शकुरबस्ती से पलवल– 5 अप्रैल 2021
ट्रेन नंबर – 04445 पलवल से नई दिल्ली – 5 अप्रैल 2021
ट्रेन नंबर – 04465 दिल्ली से शामली – 5 अप्रैल 2021
ट्रेन नंबर – 04446 शामली से दिल्ली – 5 अप्रैल 2021
ट्रेन नंबर – 04433 दिल्ली से रेवाड़ी – 5 अप्रैल 2021
ट्रेन नंबर – 04434 रेवाड़ी से दिल्ली – 5 अप्रैल 2021
ट्रेन नंबर – 04432 जखल से दिल्ली – 5 अप्रैल 2021
ट्रेन नंबर – 04431 दिल्ली से जखल – 5 अप्रैल 2021
ट्रेन नंबर – 04471 गाजियाबाद से पानीपत – 5 अप्रैल 2021
ट्रेन नंबर – 04459 दिल्ली से सहारनपुर– 5 अप्रैल 2021
ट्रेन नंबर – 04460 सहारनपुर से दिल्ली – 5 अप्रैल 2021
ट्रेन नंबर – 04444 नई दिल्ली से गाजियाबाद – 5 अप्रैल 2021
ट्रेन नंबर – 04443 गाजियाबाद से नई दिल्ली – 5 अप्रैल 2021
6 अप्रैल से शुरू होने वाली ट्रेनों की लिस्ट
ट्रेन नंबर – 04524 नांगलडैम से अंबाला – 6 अप्रैल
ट्रेन नंबर – 04532 अंबाला से सहारनपुर – 6 अप्रैल
ट्रेन नंबर – 04642 पठानकोट से जालंधर सीटी – 6 अप्रैल
ट्रेन नंबर – 04628 फजिल्का से फिरोजपुर – 6 अप्रैल
ट्रेन नंबर – 04631 भटिंडा से फजिल्का– 6 अप्रैल
ट्रेन नंबर – 04643 फिरोजपुर से फजिल्का– 6 अप्रैल
ट्रेन नंबर – 04658 फिरोजपुर से भटिंडा – 6 अप्रैल
ट्रेन नंबर – 04460 पठानकोट से अमृतसर– 6 अप्रैल
ट्रेन नंबर – 04469 रेवाड़ी से दिल्ली – 6 अप्रैल
ट्रेन नंबर – 04442 नई दिल्ली से गाजियाबाद – 6 अप्रैल
ट्रेन नंबर – 04440 नई दिल्ली से पलवल – 6 अप्रैल
ट्रेन नंबर – 04472 पानीपत से गाजियाबाद– 6 अप्रैल
15 अप्रैल से शुरू होने वाली ट्रेनों की लिस्ट
ट्रेन नंबर – 04335 मुरादाबाद से गाजियाबाद– 15 अप्रैल
ट्रेन नंबर – 04336 गाजियाबाद से मुरादाबाद– 15 अप्रैल
ट्रेन नंबर – 04334 नजिबाबाद से गजरौला – 15 अप्रैल
ट्रेन नंबर – 04333 गजरौला से नजिबाबाद – 15 अप्रैल
16 और 17 अप्रैल से शुरू होने वाली ट्रेनों की लिस्ट
ट्रेन नंबर – 04327 सीतापुर सीटी से कानपुर – 16 अप्रैल
ट्रेन नंबर – 04330 शाहजहां पुर से सीतापुर सीटी – 16 अप्रैल
ट्रेन नंबर – 04328 कानपुर से सीतापुर सीटी – 17.04.21
ट्रेन नंबर – 04329 सीतापुर सीटी से- शाहजहां पुर – 17.04.21
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
