- Home
- टॉप न्यूज़
- धरमजयगढ़ के कंचीरा में मृत मिले हाथी के दांत बरामद
धरमजयगढ़ के कंचीरा में मृत मिले हाथी के दांत बरामद
रायगढ़, 29 मार्च को धरमजयगढ़ वन मंडल अंतर्गत बोरो परिक्षेत्र के कंचीरा परिसर में मृत हाथी के टस्क (दांत) चोरी की घटना सामने आई थी। जिसे सरगुजा वन मंडल के छपराडाँड़ मार्ग पर सड़क के किनारे से बरामद कर लिया गया है। इस संबंध में वन विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही के बारे में धरमजयगढ़ वनमंडलाधिकारी मनीवासगन एस से प्राप्त जानकारी अनुसार 02 अप्रैल को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) रायपुर, मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) बिलासपुरए मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर वृत्त, मुख्य वन संरक्षक सरगुजा वृत्त, वन मंडलाधिकारी धर्मजयगढ़ एवं वन मंडलाधिकारी सरगुजा के निर्देशानुसार धरमजयगढ़ वन मंडल के बोरो, बाकारुमा एवं कापू परिक्षेत्र तथा सरगुजा वन मंडल के मैनपाट परिक्षेत्र के वन कर्मचारियों की टीम बनाकर घटनास्थल के आसपास 2 किलोमीटर की परिधि में खोजबीन की गई। जिसके साथ-साथ संदिग्धों को बुलाकर पूछताछ भी की गई। इसमें संदिग्धों से लिए गए जानकारी के आधार पर सरगुजा वन मंडल के वन क्षेत्र कक्ष क्रमांक 338 पी.एफ .ललिया से छपराडाँड़ मार्ग पर सड़क के किनारे से हाथी दांत को बरामद किया गया। हाथी दातों को वन अधिकारियों-कर्मचारियों के समक्ष एवं मौका में प्रस्तुत किया गया है। जिस पर जब्ती की कार्रवाई करके नियमानुसार विधिवत कार्यवाही प्रारंभ कर दी गयी है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
