बीजापुर हमला: अगवा जवान की दो दिन में हो सकती है रिहाई, नक्सलियों ने रखी ये शर्त

feature-top
बीजापुर मुठभेड़ के बाद अगवा किए गए जवान राकेश्वर सिंह मनहास को नक्सली दो दिनों में रिहा कर सकते हैं। बीजापुर के एक पत्रकार को फोन कर नक्सलियों ने इस बात की जानकारी दी है। इससे पहले नक्सलियों ने जवान की रिहाई के लिए सरकार से शर्त रखी थी। प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने पर्चा जारी कर केंद्र सरकार के साथ बातचीत करने की इच्छा जताई थी। संगठन ने अगवा जवान को रिहा करने के लिए केंद्र मध्यस्थों को नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा था। दो पेज के पत्र में कहा गया है, 'बीजापुर हमले में 24 सुरक्षाकर्मियों की जान गई, 31 घायल हुए, 1 हिरासत में है। पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी के 4 जवानों की जान चली गई। हम सरकार से बातचीत को तैयार हैं। वे मध्यस्थों की घोषणा कर सकते हैं। हम उसे रिहा कर देंगे। जवान हमारे दुश्मन नहीं। वहीं, बीजापुर के पत्रकार गणेश मिश्रा ने बताया, 'मुझे नक्सलियों की तरफ से दो बार फोन आया कि एक जवान उनकी हिरासत में है। उन्होंने कहा कि जवान को गोली लगी है और उसका इलाज किया गया है। उसे 2 दिनों में रिहा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जवान का एक वीडियो और फोटो जल्द ही जारी किया जाएगा।
feature-top