ब्रेकिंग : राजधानी मे शुक्रवार से लॉकडाउन.. सिर्फ आवश्यक वस्तुओं को मिली छूट.. सीमाएं सील.. सिर्फ इन्हे मिलेगा पेट्रोल.. जारी हुआ आदेश

feature-top
रायपुर में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए आज कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई। मीटिंग में सभी से सलाह ली गई। एवं सुनिश्चित किया गया की राजधानी में भी लॉकडाउन लगाए जाए। जिसका आदेश जारी कर दिया गया है। लॉकडाउन 9 अप्रैल शाम 6 बजे से 19 अप्रैल तक लगाने का फैसला लिया गया है। आवश्यक सामग्री के श्रेणी को छोड़ कर सभी दुकानें बंद रहेंगी। लॉकडाउन की बड़ी बातें रायपुर में आने वालों को ई-पास के माध्यम से प्रवेश मिलेगा। कोविड की टीकाकरण के लिए व्यक्तियों को छूट मिलेगी. एमरजेंसी में चार पहिया वाहन, ऑटो में ड्राइवर सहित अधिकतम 3 लोगों को अनुमति मिलेगी। मीडिया कर्मी वर्क फ्रॉम होम करेंगे. अतिरिक्त गंभीर स्थिति में आफिस आने पर आईडी कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा. पेट्रोल पंप और मेडिकल सेवाएं होंगी संचालित पेट्रोल पंप में भी चिन्हित सेवाओं से जुड़े लोगों को ही मिलेगा पेट्रोल रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट के लिए टैक्सी सेवाए चालू रहेगी। वाहनों को दुरुपयोग किया गया, तो 15 दिन के लिए वाहन होंगे जब्त सभी धार्मिक संस्थाएं बंद रहेंगी। केवल दूध, पेट्रोल पंप और मेडिकल सेवाएं ही होंगी संचालित। आम जनता को नहीं सब्जी मिलेगी. किराना दुकानें भी रहेंगी बंद। देखें आदेश की कॉपी...
feature-top
feature-top
feature-top