सचिन तेंदुलकर को मिली अस्पताल से छुट्टी, कुछ दिन घर पर ही रहेंगे क्वारंटीन

feature-top

 भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पिछले हफ्ते कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार 8 अप्रैल को उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वह अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं लेकिन अभी उन्हें घर पर ही कुछ दिन और क्वारंटाइन रहने की सलाह दी गई है।

सचिन को 27 मार्च को कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया था जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी थी। इसके बाद वह कुछ दिन घर पर ही आइसोलेशन में थे। बेहतर स्वास्थ सुविधा के लिए उनको 2 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसकी जानकारी भी उन्होंने अपने सभी फैंस को ट्विटर पर संदेश लिख कर दी थी।


feature-top