- Home
- टॉप न्यूज़
- पीएम मोदी बोले, कोरोना से बाहर निकलने के लिए जरूरी है ज्यादा टेस्टिंग
पीएम मोदी बोले, कोरोना से बाहर निकलने के लिए जरूरी है ज्यादा टेस्टिंग
देश में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों संग बैठक कर रहे हैं। कोरोना की स्थिति और देश में चल रहे टीकाकरण अभियान का जायजा लेने के लिए वर्चुअल माध्यम से यह बैठक की जा रही है। मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि देश में इस बार कोरोना संक्रमण की बढ़ोतरी पहले से भी तेज है। हम सब के लिए यह चिंता का विषय है। इस बार लोग पहले की अपेक्षा बहुत लापरवाह हो गए हैं। कोरोना से बाहर निकलने के लिए ज्यादा टेस्टिंग जरूरी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब, मध्यप्रदेश और गुजरात समेत कई राज्य फर्स्ट वेव की पीक को भी क्रॉस कर चुके हैं। कुछ और राज्य भी इस ओर बढ़ रहे हैं। हम सबके लिए ये चिंता का विषय है।
पीएम के साथ हो रही बैठक में कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने वर्तमान कोरोना की स्थिति पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग ले रहे हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी देश में कोरोना की स्थिति पर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की बैठक में शामिल हुए हैं।
बता दें कि मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की आखिरी बैठक 17 मार्च को हुई थी, जहां उन्होंने देश के कुछ हिस्सों में बढ़ते कोरोना मामलों पर चिंता व्यक्त की थी। वहीं, पीएम मोदी ने देश में कोरोना की स्थिति और टीकाकरण का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 4 अप्रैल को एक उच्च-स्तरीय बैठक भी की थी।
इस दौरान पीएम मोदी ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पांच सूत्रीय रणनीति यानी टेस्टिंग, ट्रेसिंग, ट्रीटमेंट, उचित कोविड व्यवहार और टीकाकरण को जरूरी बताया था। इसके साथ ही उन्होंने अधिक केस और मृत्युदर वाले राज्यों- महाराष्ट्र, पंजाब और छत्तीसगढ़ के लिए तत्काल केंद्रीय टीमें रवाना करने के निर्देश दिए थे। साथ ही हर हाल में महामारी से होने वाली मौतों को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने पर जोर दिया था।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
