- Home
- टॉप न्यूज़
- पहुँच मार्ग बनने से आवागमन आसान होने के साथ खुलेंगे विकास के द्वार: मंत्री डॉ. डहरिया
पहुँच मार्ग बनने से आवागमन आसान होने के साथ खुलेंगे विकास के द्वार: मंत्री डॉ. डहरिया
रायपुर : नगरीय प्रशासन मंत्री तथा आरंग विधानसभा के विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए अपने निवास कार्यालय से ऑनलाइन जुड़कर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से क्षेत्र में लगभग 2 करोड़ 34 लाख रुपए से अधिक के 3 नए पहुँच मार्गों का भूमिपूजन किया। लोक निर्माण विभाग के माध्यम से दो करोड़ 34 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इन सड़कों के पूर्ण होने से आवागमन में आसानी होगी। मंत्री डॉ. डहरिया ने ग्राम मंदिर हसौद में एक करोड़ 18 लाख रुपए की लागत से बनने वाले 1.24 किलोमीटर की लंबाई वाले पहुंच मार्ग, रीको और नकटा में 57.95 लाख रुपए की लागत से बनने वाले 0.60 किलोमीटर लम्बाई वाले पहुंच मार्ग का भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। कोरोना के वावजूद अनेक विकास कार्य स्वीकृत और पूर्ण कराए जा रहे हैं। इससे गाँव में रहने वाले तथा अन्य सभी लोगों को आवागमन में आसानी होगी और विकास के द्वार खुलेंगे। उन्होंने कहा कि शहर के साथ गांवों का विकास हो, यह उनकी सरकार की प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि आरंग विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान कर समय पर कार्यों को पूरा करने की कोशिश की जा रही है। मंत्री डॉ डहरिया ने कहा कि गांव, गरीब और किसानों-मजदूरों के हित में सरकार लगातार कार्य कर रही है। नए नगर पंचायत का निर्माण कर क्षेत्र को विकास की राह में और आगे बढ़ाया जाएगा। इसलिए आरंग क्षेत्र के मंदिर हसौद, समोदा और चंदखुरी को नगर पंचायत बनाया गया है। मंत्री डॉ डहरिया ने क्षेत्र के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों, कर्मचारियों को कोरोना से बचने सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील भी की।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
