भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की शुरुआत हो चुकी है। संक्रमण की दूसरी लहर तेजी से बढ़ रही है जिसने आम से लेकर खास तक हर किसी को अपनी चपेट में ले लिया है। इसका सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में देखा जा रहा है। जिसके चलते मुंबई में रहने वाले तमाम सेलेब्स भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। इस संक्रमण से हमेशा फिट रहने वाले और अपनी हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन भी नहीं बच पाए।

feature-top

दरअसल बीते दिनों मिलिंद सोमन भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। हालांकि मिलिंद ने अब इस संक्रमण को मात दे दी है। कोरोना को मात देने के बाद मिलिंद सोमन ने अपने अनुभव फैंस के साथ साझा किये थे। वहीं अब वो एक बार फिर से अपनी पुरानी लाइफस्टाइल में आ गए हैं। हाल ही में मिलिंद ने अपना एक रनिंग करते हुए वीडियो साझा किया है। जिसके साथ उन्होंने बताया कि वो अब कैसा महसूस कर रहे हैं।

मिलिंद ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए मिलिंद ने लिखा, 'आरामदायक रनिंग की, वो भी 5 किलोमीटर, 40 मिनट में। बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। कितना सुकून मिल रहा है सड़कों पर वापस लौटकर। कोविड-19 के बाद की और लंबे कोविड कहानियां सुनना, हर 10 दिन में फेफड़ों के फंक्शन करने और ब्लड क्लॉट को लेकर जांच कराएं, जिसके बारे में बात की जा रही है।'

आगे मिलिंद ने लिखा, 'मैं जान गया हूं कि कोविड-19 कुछ तो है। पिछले 25 सालों से मुझे फ्लू के लक्षण नहीं आए हैं। ऐसे में हल्का बुखार और थकान मेरे लिए बड़ी बात थी। मैं उम्मीद करता हूं कि हम सभी अपनी देखभाल कर रहे हैं और करते रहेंगे। फिटनेस और हेल्थ के बारे में जानना बहुत जरूरी है। अच्छे स्वास्थ्य का मतलब ये नहीं होता है कि आपके अंदर बीमारियां नहीं हैं और फिटनेस का मतलब ये नहीं होता कि आपके ऐब्स हों और बाइसेप्स हों। दिमाग को शांत रखो और बॉडी को एक्टिव, हमेशा!'

feature-top