- Home
- टॉप न्यूज़
- देश में कोरोना बेकाबू, पीएम मोदी की आज सभी राज्यपालों के साथ अहम बैठक; उपराष्ट्रपति भी होंगे शामिल
देश में कोरोना बेकाबू, पीएम मोदी की आज सभी राज्यपालों के साथ अहम बैठक; उपराष्ट्रपति भी होंगे शामिल
देश में कोरोना के हालात तेजी से बेकाबू होते नजर आ रहे हैं। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार नजर बनाए हुए हैं। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पीएम मोदी आज सभी राज्यपालों के साथ बैठक करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यपालों और उपराज्यपालों के साथ अहम बैठक करने वाले हैं। इस बैठक में पीएम मोदी कोरोना से देश में बनी स्थिति का जायजा लेंगे। पीएम मोदी के साथ इस बैठक में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी मौजूद रहेंगे।
कोविड-19 के मैनजमेंट और वैक्सिनेशन को लेकर ये प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति की राज्यपालों संग पहली आधिकारिक बैठक होगी। देश में अप्रैल के महीने में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। इस बैठक में प्रधानमंत्री एक बार फिर इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में राज्यपालों की भूमिका पर बात कर सकते हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
