काबुल : उत्तरी सुमात्रा के पश्चिमी तट पर भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.3 मापी गई। यह भूकंप शाम चार बजकर 25 मिनट पर आया। इससे पहले अफगानिस्तान के फैजाबाद के पास बुधवार को दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.4 मापी गई। भूकंप से जानमाल के नुकसान की जानकारी फि‍लहाल नहीं है।

feature-top

इससे पहले मंगलवार को दक्षिणपूर्वी एगियन सागर के द्वीपों निसिरोज और तिलोस के बीच भूकंप के तेज झटके दर्ज किए गए थे। इस भूकंप की 5.2 तीव्रता मापी गई थी। एथेंस यूनिवर्सिटी के जियोडायनेमिक इंस्टीट्यूट के मुताबिक स्थानीय समयानुसार रात 11 बजकर 28 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र समुद्र के भीतर 15.8 किलोमीटर की गहराई में था। 

हाल ही में इंडोनेशिया के दक्षिणी जावा द्वीप पर 5.9 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस भूकंप में 1,180 से अधिक इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। इस भूकंप के जोरदार झटके पर्यटक केंद्र बाली में भी महसूस किए गए थे। इससे पहले जनवरी में पश्चिम सुलावेसी प्रांत स्थित मामुजू और माजिनी जिलों में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 105 लोगों की मौत हो गई थी जबकि लगभग 6,500 अन्य लोग घायल हो गए थे।  

feature-top