- Home
- टॉप न्यूज़
- प्रदेश में 40 और एम्बुलेंस होंगी संचालित.. दुर्गम, अति दुर्गम और पहुंचविहीन क्षेत्रों में भेजे जाएंगे एम्बुलेंस
प्रदेश में 40 और एम्बुलेंस होंगी संचालित.. दुर्गम, अति दुर्गम और पहुंचविहीन क्षेत्रों में भेजे जाएंगे एम्बुलेंस

रायपुर. मरीजों को अस्पताल लाने-ले जाने के लिए प्रदेश में 40 और एम्बुलेंस का संचालन किया जाएगा। राज्य के दुर्गम, अति दुर्गम और पहुंचविहीन क्षेत्रों में ये अतिरिक्त एम्बुलेंस संचालित की जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग ने शासन द्वारा खरीदे गए 40 पुराने संचालन योग्य एम्बुलेंस की सेवाएं शुरू करने के लिए प्रदेश में अभी 108-संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस सेवा संचालित करने वाली संस्थाओं को निर्देशित किया है।
स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक नीरज बंसोड़ ने प्रदेश में एम्बुलेंस सेवा का संचालन कर रहीं संयुक्त संस्थाओं के संचालक को पत्र लिखकर इन एन्बुलेंस का संचालन सुनिश्चित करने कहा है। उन्होंने पत्र में बताया है कि एम्बुलेंस के संचालन के लिए संस्था को प्रति माह प्रति एम्बुलेंस एक लाख 33 हजार 350 रूपए का भुगतान किया जाएगा। प्रदेश के दुर्गम, अति दुर्गम और पहुंचविहीन क्षेत्रों में एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध कराने के लिए इन्हें दूरस्थ अंचलों के जिला अस्पतालों, सिविल अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से संबद्ध किया गया है l

About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS