कोरोना विस्फोट : लगातार दूसरे दिन देश में दो लाख से अधिक नए मामले; एक हजार से अधिक लोगों की मौत

feature-top

नई दिल्ली: बढ़ते प्रकोप के बीच कोरोना महामारी ने अब एक और रिकार्ड बनाया है। शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना के 2 लाख 17 हजार 353 मामले सामने आए हैं। एक लाख 18 हजार 302 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। पिछले 24 घंटे में एक हजार 185 लोगों की मौत हुई है। अब तक कुल एक करोड़ 42 लाख 91 हजार 917 मामले सामने आए हैं। अब तक कुल एक करोड़ 25 लाख 47 हजार लोगों की रिकवरी हो चुकी है। देश में 15 लाख 69 हजार एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक कुल 1 लाख 74 हजार 308 लोगों की मौत हुई है।

 

पिछले नौ दिनों में कोरोना के 13.8 लाख मरीज बढ़े

एक दिन में मौतों का यह आंकड़ा तीन अक्टूबर 2020 के बाद सबसे ज्यादा है। उस दिन देश में 1,069 लोगों की मौत हुई थी। पिछले नौ दिन से लगातार हर दिन एक लाख से ज्यादा संक्रमण के मामले आ रहे हैं। इन नौ दिनों में 13,88,515 नए मरीज बढ़े हैं। 


feature-top