ऑक्सीजन की कमी से 5 की मौत, मरीजों को तड़पता छोड़कर भाग गए डॉक्टर

feature-top

मध्यपरदेश / जबलपुर के एक  बार फिर से  दूसरी बार घटना हुई है।  उखरी रोड पर स्थित गैलेक्सी अस्पताल में गुरुवार रात 5 कोविड मरीजों की ऑक्सीजन गैस नहीं मिलने की वजह से मौत हो गई। इससे भी शर्मनाक बात ये है कि जब मरीज ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने पर तड़प रहे थे तो ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और स्टाफ अस्पताल छोड़कर भाग गए। 

गैलेक्सी हॉस्पिटल में कुल 65 कोविड संक्रमित भर्ती थे। इसमें 31 ऑक्सीजन पर थे और ICU में कुल 34 मरीज भर्ती थे। ऑक्सीजन की कमी से दम तोड़ने वाले महाराजपुर पटेल नगर के अमित कुमार शर्मा (42) के परिजन का कहना है कि चार दिन पहले अमित को भर्ती कराया था, क्योंकि उनका ऑक्सीजन लेवल काफी कम हो गया था। वे ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे, लेकिन गुरुवार रात डेढ़ बजे अचानक ऑक्सीजन खत्म हो गई।

अमित कुमार के साथ ही ICU में भर्ती गाडरवारा नरसिंहपुर निवासी 65 वर्षीय गोमती राय, नरसिंहपुर निवासी विमला तिवारी (48), छिंदवाड़ा निवासी आनंद शर्मा और विजय नगर के अग्रसेन वार्ड निवासी देवेंद्र कुमार (58) ने भी तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। हैरानी की बात ये है कि अस्पताल में ऑक्सीजन का बैकअप नहीं रखा गया था।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आनन-फानन में मोर्चा संभाला। तुरंत कुछ सिलेंडर की व्यवस्था कराई गई, लेकिन दो मरीजों की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। इस पूरे घटना से गुस्साए परिजन ने जमकर हंगामा किया।


feature-top