- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- एक मई से 18 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को लगेगा कोरोना का टीका : पंजीयन 28 अप्रैल से होगा शुरू
एक मई से 18 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को लगेगा कोरोना का टीका : पंजीयन 28 अप्रैल से होगा शुरू
दंतेवाड़ा / अब कोविड-19 संक्रमण को कम करने के लिए आगामी एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को भी टीका लगाना शुरू किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने फैसला लिया है कि यह टीका मुफ्त में लगाया जाएगा। फिलहाल इसके लिए आगामी 28 अप्रैल से पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक टीकाकरण के लिए सबसे पहले cowin.gov.in की वेबसाइट पर जाकर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है। दर्ज मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड जेनरेट होगा। इस पासवर्ड को वेबसाइट पर लिखे ओटीपी बॉक्स में लिखने के बाद वेरिफाइ लिखकर ऑइकन पर क्लिक करना है। इससे यह वेरिफाई हो जाएगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन का पन्ना नजर आएगा, जहां अपनी जानकारी डालनी है और एक फोटो आइडी भी साझा करनी है। बताया गया है कि अगर पहले से शुगर, ब्लड प्रेशर, अस्थमा अथवा अन्य कोई बीमारी है तो, इसकी जानकारी विस्तार से देनी होगी। जब यह जानकारी पूरी हो जाए, तो रजिस्टर लिखे ऑइकन पर क्लिक करना है। जैसे ही रजिस्ट्रेशन पूरा होगा, कम्प्यूटर स्क्रीन पर अपना अकाउंट डिटेल नजर आएगा। इस पेज से अपनी अपाइंटमेंट डेट तय किया जा सकता है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
