बढ़ते मरीजों को देखते हुए रेलवे केंद्रीय अस्पताल में बढ़ाया गया बिस्तरों की संख्या

feature-top

बिलासपुर के संक्रमित रेलकर्मियों के लिए एक राहत पहुंचाने वाली खबर है। रेलवे केंद्रीय अस्पताल के उच्च निर्भरता वार्ड में 30 आइसीयू बोड की व्यवस्था की गई है। जल्द ही यहां मरीजों को भर्ती किया जाएगा। रेलवे केंद्रीय अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए शुरुआत में सर्वसुविधायुक्त 75 बेड की व्यवस्था की गई थी। बढ़ते मरीजों को देखते हुए 20 अस्थाई बेड का इंतजाम और किया गया है।

उच्च निर्भरता वार्ड में 30 आइसीयू बेड की व्यवस्था के साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए 105 स्थाई बेड सर्वसुविधायुक्त उपलब्ध की गई है।


feature-top