दिल्ली के इस अस्पताल में फिर ऑक्सीजन का किल्लत, 2 घंटे के दौरान 8 मरीजों की मौत

feature-top

दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में ऑक्सीजन का संकट बरकरार है। इस बीच दिल्ली के बत्रा अस्पताल में बुरी खबर आ रही है। यहां पर भर्ती 8 मरीजों की मौत ऑक्सीजन की कमी के चलते हो गई है। इनमें 6 आइसीयू में भर्ती थे, जबकि 2 वार्ड में स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण सभी 8 मरीजों की जान गई है। अस्पताल में भर्ती तकरीबन 300 मरीजों की जान भी संकट में है।


feature-top