- Home
- टॉप न्यूज़
- कोरोना के हालातों को लेकर बृजमोहन ने प्रदेश सरकार पर कसा तंज
कोरोना के हालातों को लेकर बृजमोहन ने प्रदेश सरकार पर कसा तंज
प्रदेश में कोरोना का कहर अब भी जारी है। इसी बीच प्रदेश में कोरोना के हालातों को लेकर पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जब लोगों को ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की जरूरत थी, तब सरकार नहीं दे सकी, अब व्यवस्था कर रहे जब चिड़िया चुग गई खेत। अब रायगढ़, जशपुर, जांजगीर जैसे इलाकों में अभी भी लोगों को ऑक्सीजन और वेंटिलेटर के बेड नहीं मिल रहे। शासन को चाहिए वहां लोगों के लिए बंदोबस्त करे।
प्रदेश में ज्यादातर जिले लॉकडाउन की बंदिश में हैं। इस वक्त इसे बढ़ाए जाने या हटाने पर पूरे राज्य में चर्चा है। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने लॉकडाउन को लेकर कहा कि इस वक्त लॉकडाउन में छूट नहीं देनी चाहिए। मौतों के मामले में नियंत्रण नहीं है। भीड़ की स्थिति नहीं बनने देना चाहिए। लॉकडाउन को लेकर एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए, पूरी सर्तकता की जरूरत है।
रायपुर में पिछले कुछ दिनों में नए मरीज मिलने की संख्या कम हुई है। 15 दिन पहले तक हर दिन 3 हजार के करीब मरीज सामने आ रहे थे। अब इनकी संख्या आधी हो गई है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रायपुर में केस कम हो गए तो खुश होने की जरूरत नहीं है। संक्रमण ग्रामीण इलाकों में बढ़ रहा है। आरटी-पीसीआर जांच की रिपोर्ट नहीं मिल रही। इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने की ओर ध्यान देना होगा।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
