राफेल लड़ाकू विमान फ्रांस से भारत के लिए रवाना, 8 हजार किमी की दूरी तय कर पहुंचेगा भारत

feature-top

भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ाने के लिए तीन और राफेल लड़ाकू विमान बुधवार को फ्रांस से भारत के लिए रवाना हो गए हैं। इस बात की जानकारी फ्रांस में भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर दी है। यह तीनों राफेल विमान फ्रांस के मेरिग्नैक-बोर्डो एयरबेस से उड़ान भरे हैं और ये आज देर शाम तक भारत में जामनगर एयरबेस पर लैंड करेंगे।

 जामनगर में लैंड करने के बाद ये विमान अंबाला के लिए उड़ान भरेंगे। तीन और राफेल विमानों के शामिल होने से  इनकी कुल संख्या 20 पहुंच जाएगी। यह राफेल एयरक्राफ्ट का छठा बैच है जो फ्रांस से 8 हजार किमी की दूरी तय कर भारत पहुंचेगा। इस दौरान रास्ते में आसमान में ही  फ्रांस और यूएई की वायुसेना के जवान जेट में ईंधन भरेंगे।  


feature-top
feature-top
feature-top