कोरोना नए स्ट्रेन को लेकर बस्तर संभाग में अलर्ट जारी, सीमा पर ही कोरोना जांच अनिवार्य

feature-top

आंधप्रदेश में कोरोना के नए स्ट्रेन का पता चला है, जो बेहद ही खतरनाक बताया जा रहा है। विशेषज्ञों के कहना है यह 3 से 4 दिनों में ही मरीज को गंभीर कर देता है। बेहद ज्यादा खतरनाक वायरस को देखते हुए, बस्तर संभाग के सभी जिलों के सीमाओं पर सख्ती बरती जा रही है। वहीं पलायन कर लौटने वाले मजदूरों का कोरोना जांच के बाद क्वारंटाइन किया जा रहा है।

कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर बस्तर संभाग में अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र सीमा पर नाकाबंदी कर जांच किया जा रहा है। सीमा पर ही कोरोना जांच अनिवार्य किया है। बीजापुर लौटने वाले मजदूर हो या पलायन करने वाले लोगों का अनिवार्य रूप से कोरोना जांच किया जा रहा है। वहीं जांच के बाद मजदूरों को क्वारंटाइन किया जा रहा है।


feature-top