मुसीबत में ईरफान‌ पठान, किसने ‌लगाया अवैध संबंध ‌का आरोप.....

feature-top

पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान पर अवैध संबंध होने का आरोप लगाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद के पुलिस विभाग से रिटायर एक बुजुर्ग ने अपनी बहू के साथ अवैध संबंध होने का बड़ा आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने एक वीडियो भी शेयर किया है। पुलिस ने बुजुर्ग सैयद इब्राहिम और उसकी पत्नी के खिलाफ स्टेशन आकर आत्महत्या जाने की धमकी देने के मामले में एफआईआर दर्ज किया है।

अहमदाबाद के वेजलुपर पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक इब्राहिम भाई की बहू ने 11 मार्च 2021 को उनके पूरे परिवार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके अभी पुलिस जांच कर रही है। इब्राहिमभाई ने बताया कि उनको झूठे मामले में फंसाया जा रहा है और उनकी बहू का चक्कर इरफान से काफी समय पहले से चल रहा है।

बहू द्वारा दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराने के चलते इब्राहिमभाई और उनके परिवार मामले को कमजोर करने के लिए लड़की के कैरेक्टर पर सवाल उठा रहे हैं। इरफान ने लड़की की शादी खुद से इस परिवार में करवाई थी। हालांकि, इस मामले में इरफान पठान की अबतक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। बुजुर्ग दंपति ने पुलिस स्टेशन में जाकर वीडियो बनाते हुए आत्महत्या की धमकी दी थी, जिसके चलते उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


feature-top