10 मई और नेल्सन मंडेला...‌‌

feature-top

का जन्मदिन पूरी दुनिया में रंगभेद को मिटाने के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है।

दक्षिण अफ्रीका में नेल्सन मंडेला को अफ्रीका का गांधी भी कहते हैं। मंडेला ने 27 साल जेल में रहकर रंगभेद की नीतियों के खिलाफ लड़ते हुए न केवल श्वेत-अश्वेत के बीच की खाई को पाटा बल्कि 10 मई 1994 को पहले अश्वेत राष्ट्रपति के तौर पर दक्षिण अफ्रीका में नए युग का सूत्रपात किया।

मंडेला का जन्म दक्षिण अफ्रीका में बासा नदी के किनारे ट्रांसकी के मर्वेजो गांव में 18 जुलाई, 1918 को हुआ था। उन्हें लोग प्यार से मदीबा बुलाते थे। वे अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति थे। उनकी सरकार ने सालों से चली आ रही रंगभेद की नीति को खत्म करने का कार्य किया और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को एक नए युग में प्रवेश कराया।


feature-top