भाजपा प्रतिनिधिमंडल आज राज्यपाल से करेंगे मुलाकात

feature-top

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के नेतृत्व में वरिष्ठ भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आज दोपहर 4 बजे राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उईके से मिलेंगे।

 प्रतिनिधिमंडल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक व पूर्व मंत्री द्वय बृजमोहन अग्रवाल व अजय चंद्राकर, संसद सदस्य सुनील सोनी, विधायक शिवरतन शर्मा और रायपुर शहर ज़िला भाजपा अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी राज्यपाल से मुलाकात करेंगे।


feature-top