संयुक्त किसान मोर्चा की चुप्पी पर सवाल उठने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा - कोई जानकारी नहीं थी

feature-top

टीकरी बॉर्डर पर एक युवती के साथ रेप का मामला सामने आने और इसको लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की चुप्पी पर सवाल उठने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सफाई दी। 

 

इस दौरान किसान आंदोलन का नेतृत्व करने वालों में से एक ऐक्टिविस्ट योगेंद्र यादव ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा को महिला प्रदर्शनकारी से आंदोलनस्थल पर रेप के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीड़िता के पिता भी मौजूद थे।

संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सफाई दी। इस दौरान किसान आंदोलन का नेतृत्व करने वालों में से एक ऐक्टिविस्ट योगेंद्र यादव ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा को महिला प्रदर्शनकारी से आंदोलनस्थल पर रेप के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। 

मामले को लेकर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अपनी शिकायत में पीड़िता के पिता ने मुख्य आरोपी अनिल मलिक और अनूप सिंह पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनकी बेटी का अपहरण करने की कोशिश भी की थी। वही अन्य आरोपी अंकुश सांगवान, कविता, जगदीश बरार और योगिता हैं। आरोप है कि किसान सोशल आर्मी से जुड़े आरोपी 10 अप्रैल को पश्चिम बंगाल से ट्रेन में उसके साथ आए थे। यात्रा के दौरान युवती का यौन उत्पीड़न किया गया और बॉर्डर टीकरी पर पहुंचने पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।


feature-top