- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- सरोना में एक एटीएम तोड़कर लूट की कोशिश, नकाबपोश लुटेरे के खिलाफ अपराध दर्ज
सरोना में एक एटीएम तोड़कर लूट की कोशिश, नकाबपोश लुटेरे के खिलाफ अपराध दर्ज
राजधानी रायपुर में लॉकडाउन में लोगो के भीड़भाड़ कम देखकर सरोना इलाके में एक निजी एटीएम तोड़कर लूट की कोशिश की गई। यह पूरी घटना ATM में स्थित CCTV में रिकॉर्ड हो गई। जिसमे एक अज्ञात नकाबपोश लुटेरा एटीएम मशीन खोलकर पैसे निकालने की कोशिश करता नजर आ रहा है। इस डीडी नगर थाना पुलिस में अज्ञात नकाबपोश लुटेरे के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
जानकारी दोपहर करीबन 12.30 बजे वैभव चंद्राकर सरोना क्षेत्र में संचालित सावित्री बाई फुले स्कूल के बाजू में हीटाची मनी स्पाट व्हाइट लेबल एटीएम में हमेशा की तरह पैसा डालने गए थे जहां वैभव ने देखा कि एटीएम मशीन के नीचले हिस्से का मनी वाल्ट (तिजोरी) का ढक्कन ढिला था, जिसे खोलकर देखा तो वैभव ने पाया कि वाल्ट का डिजीटल लाकर डिवाईस टूटा हूआ है एवं ओपन करने वाला हेण्डल भी टूटा हूआ है और वाल्ट की दीवारो पर भी खरोचो के निशान है।
वैभव ने एटीएम मशीन के उपर का हुड खोलकर देखा तो वह टूटा हुआ डिजीटल लाकर डिवाईस उसके अंदर मिला, जब उसने मोबाईल में एप्लीकेशन से चेक किया तो पता चला कि एटीएम से पैसे नहीं निकले है परंतु CCTV फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति जो चेहरा में स्कार्फ बंधा है। शनिवार की रात्रि करीब 12:30 से 1 बजे के बीच एटीएम में प्रवेश करते देखा गया। पुलिस ने वैभव की शिकायत पर FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है व नकाबपोश अज्ञात लुटेरे की खोज में जुटी है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
