feature-top
तिरुअनंतपुरम:केरल की नवनिर्वाचित वामपंथी मोर्चा सरकार 20 मई को शपथ ग्रहण करेगी। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा है कि यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि समारोह में बहुत कम ही लोग शामिल हों। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) की केरल इकाई ने शनिवार को नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण वर्चुअल प्लेटफार्म पर आयोजित किए जाने का सुझाव दिया। आइएमए ने कोविड-19 के मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि को देखते हुए यह सुझाव दिया।
feature-top