सुकमा और कवर्धा जिले में इस तिथि तक लॉकडाउन बढ़ा

feature-top

सुकमा जिले में भी 1 जून सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है, कलेक्टर विनीत नंदनवार ने आदेश जारी कर दिया है। वहीं कवर्धा जिले में 31 मई की सुबह 6 तक तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है। कलेक्टर रमेश शर्मा ने आदेश जारी किया है।

इसके पहले आज जगदलपुर जिले में भी 31 मई रात 12 बजे तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है। जगदलपुर जिले में आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है, वहीं 50% स्टाफ रोटेशन के साथ कार्यालय खोले जाएंगे, आम लोगों के लिए दफ्तर नहीं खुलेंगे। किराना, दूध, आटा चक्की, डेयरी और मटन-चिकन की दुकानों को राहत दी गई है। ये दुकाने सुबह 6 से 3 बजे तक के लिए खुलेंगी।


feature-top