- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- कोरोना से मौत पर केजरीवाल सरकार देगी मुआवजा, पेंशन का भी किया ऐलान
कोरोना से मौत पर केजरीवाल सरकार देगी मुआवजा, पेंशन का भी किया ऐलान
कोरोना की दूसरी लहर देश में आफत बनकर आई है, लेकिन बीते कुछ दिनों से संक्रमण के मामलों में कमी देखी जा रही है. राजधानी दिल्ली में पहले से हालात थोड़ा सुधरे हैं, लेकिन मौत के आंकड़े अभी भी परेशान करने वाले हैं. दिल्ली के हालात पर मंगलवार को सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि इस संकट के वक्त में दिल्ली सरकार चार बड़े कदम उठाने जा रही है.
1- सीएम ने कहा कि जिनके पास राशन कार्ड है, पहले उनसे थोड़े पैसे लिए जाते थे, लेकिन अब उनसे पैसा नहीं लिया जाएगा. हर कार्डधारी को 10 किलो मुफ्त राशन मिलेगा. इसके अलावा जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, अगर वो बताएंगे कि उन्हें राशन की जरूरत है तो उन्हें भी राशन मुफ्त दिया जाएगा.
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 72,00,000 राशन कार्ड धारकों को इस महीने से राशन मुफ्त में दिया जाएगा, उनसे पैसे नहीं लिए जाएंगे. केंद्र की तरफ से भी इन राशन कार्ड धारकों को 5 किलो राशन मुफ्त में मिल रहा है. अब उन्हें इस महीने 10 किलो राशन मुफ्त में मिलेगा.
2- सीएम ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जारी इस जंग में कुछ परिवार बेहद मुश्किल हालातों का सामना कर रहे हैं. प्रत्येक परिवार को जिसमें किसी की मौत कोरोना के कारण हुई है, उसे अनुग्रह राशि के रूप में 50,000 रुपये दिए जाएंगे.
3- जिस परिवार में कमाने वाले व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है, उस परिवार को ₹50000 मुआवजे के साथ-साथ 2500 रुपये महीना पेंशन दी जाएगी.
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
