शो-रूम के लिए राहत की खबर, कलेक्टर एस.भारतीदासन ने आदेश में किया आंशिक संशोधन, देखे

feature-top

राजधानी रायपुर में मंगलवार देर शाम कलेक्टर एस.भारतीदासन ने आदेश ज़ारी करते हुए बुधवार से शोरूम को खुलने की अनुमति प्रदान कर दी है।

आपको बता दे कि नियम एवं शर्तो के साथ शो-रूम को खोलने की अनुमति दी गयी है जिसमे सभी कर्मचारियों एवं शो-रूम में आने वाले ग्राहकों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। वही सेनेटाइजर का भी उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। 

कलेक्टर ने सभी शो-रूम को शाम 5 बजे तक खोलने की अनुमति प्रदान की है। वही रविवार को शो-रूम यथाअनुसार दूसरे बाज़ारो की तरह ही बंद रहेंगे। वही समय-समय पर कोरोना की जांच करवाने व शो-रूम में कार्यरत कर्मचारियों को वैक्सीन लगवाने के भी निर्देश ज़ारी किए गए है।


feature-top