बीजापुर : माओवादियों ने प्लांट किया बम, IED ब्लास्ट में हेड कांस्टेबल शहीद, एक जवान घायल

feature-top

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में माओवादी द्वारा मंगलवार को कुटरू क्षेत्र के अंबेली गांव में IED ब्लास्ट किया गया। इस ब्लास्ट में चपेट में आकर नारायणपुर निवासी हेड कांस्टेबल कालेंद्र कुमार नायक शहीद हो गए। वहीं एक कांस्टेबल घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए कैंप के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं शहीद जवान के शव को अभी जिला मुख्यालय नहीं लाया गया है। मामला कुटरू थाना क्षेत्र का है। SDOP शेर बहादुर सिंह ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है। जवान IED की चपेट में आ गए।


feature-top