जंगली सूअर के अवैध शिकार में 9 आरोपी गिरफ्तार

feature-top

रायपुर : वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार विभाग द्वारा राज्य भर में वन अपराधों की रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस तारतम्य में वनमण्डलाधिकारी महासमुन्द श्री पंकज राजपूत ने बताया कि गत दिवस 19 मई को वन परिक्षेत्र महासमुन्द में झलप के पास कोलपदर में जंगली सूअर के अवैध शिकार के प्रकरण में 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

 

 आरोपियों द्वारा वहां कोलपदर में विद्युत तार तरंगित कर चार नग जंगली सूअर के शावकों का शिकार किया गया था। वन विभाग द्वारा आरोपियों के खिलाफ वन्यप्राणी (संरक्षण) अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आरोपियों के पास से 557 मीटर जीआई तार लगभग 3.56 किलोग्राम, 31 खुटी, 01 नग तीर सहित शिकार में प्रयुक्त अन्य सामग्रियों को भी जब्त कर लिया गया है। इन आरोपियों में कोलपदर निवासी चमार सिंह खडि़या, रातु सिंह कमार, गया राम ध्रुव, बुटिया विश्वकर्मा, परेदशी निषाद, साधुराम यादव, लोकेश यादव, कैलाश कुमार तथा हृदय राम साहू शामिल हैं।


feature-top