देश भर में आई कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते हालात बदतर हैं। वहीं इन परिस्थितियों के चलते गुजरात सरकार ने भी एक अहम फैसला लिया है। इसके तहत राज्य सरकार ने यूजी के दूसरे, चौथे और छठवें सेमेस्टर की परीक्षाओं 2021 को रद्द करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही इन स्टूडेंट्स को प्रमोट करने का फैसला किया है।

feature-top

इस संबंध में राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने घोषणा की है। इसके मुताबिक यूजी पाठ्यक्रमों के दूसरे, चौथे और छठवें सेमेस्टर लिए विश्वविद्यालय परीक्षा रद्द करने की घोषणा की है। इसके साथ ही इन छात्रों को ग्रांट मेरिट बेस्ड प्रोगाम के आधार पर अगली कक्षा में प्रमोट करने का फैसला किया है। इसके तहत 9.5 लाख से अधिक छात्रों को यह लाभ मिल सकेगा। इसके साथ ही

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि यह फैसला मेडिकल और पैरामेडिकल प्रोगाम को छोड़कर, गुजरात विश्वविद्यालयों में दूसरे चौथे और छठे सेमेस्टर के 9.5 लाख से अधिक छात्रों को ग्रांट-मेरिट बेस्ड प्रोगाम पर दाखिला दिया जाएगा। वहीं इस संबंध में सीएमओ की तरफ से एक ट्वीट भी किया गया है।

feature-top