12वीं की CBSE और ICSE की परीक्षा रद्द करने की मांग पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने मामले की सुनवाई 3 जून तक के लिए टाल दी है. केंद्र की ओर से एटॉर्नी जनरल वेणुगोपाल ने कहा है कि सरकार 2 दिन में अंतिम फैसला ले लेगी. इसलिए सुनवाई गुरुवार के लिए टाल दी जाए. केंद्र ने कोर्ट को दो दिन के भीतर अपना आखिरी फैसला अवगत कराए जाने की बात कही.

feature-top

इस पर जज ने कहा, आप निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं. आप समय लीजिए. लेकिन अगर पिछले साल से कुछ अलग निर्णय लें तो उसकी उचित वजह होनी चाहिए. एटॉर्नी जनरल ने कहा, 'पिछले साल लॉकडाउन से पहले कुछ पेपर हो चुके थे. तब परिस्थिति अलग थी.' फिर जज ने कहा, 'हम अभी विस्तार में नहीं जाना चाहते. आप पहले इस साल के लिए निर्णय लीजिए.'

feature-top