रायगढ़ : जिले में शर्तों के साथ बढ़ाया गया लॉकडाउन, देखे आदेश

feature-top

अभी भी कोरोना संक्रमण का खतरा टला नहीं है। ऐसे में अनलॉक हो रहे छत्तीसगढ़ के जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। प्रदेश में कल से कई जिलों के लॉकडाउन खत्म हो रहे है, तो कई जिलों में लॉकडाउन को आगे बढ़ा दिया गया है। वहीं कांकेर और रायगढ़ में लॉकडाउन को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है, हालांकि इन सभी जिलों में शर्तों के साथ ही व्यापारिक गतिविधियां संचालित होगी।

छत्तीसगढ़ में रायगढ़ जिले में लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। कलेक्टर भीम सिंह ने 5 जून के रात 12 बजे तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। हालांकि इस लॉकडाउन में व्यापारिक गतिविधियों के साथ कुछ अन्य रियायत भी दी गयी है। निजी निर्माण कार्य में शर्तों के साथ अनुमति होगी। वहीं निर्माण सामिग्री सहित तिरपाल और प्लास्टिक सीट से संबंधित दुकानों के संचालन की अनुमति सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।


feature-top